दुर्ग, 02 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देशानुसार विगत दिवस अक्षय पात्र फाउंडेशन, सेक्टर-6, मिलाई, जिला दुर्ग में कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं (श्रम विभाग) रिसाली मरौदा केन्द्र द्वारा श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बीमा चिकित्सा पदाधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं रिसाली-मरौदा से प्राप्त जानकारी अनुसार इस शिविर में लगभग 100 बीमित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह एवं रक्त जांच शामिल रही। जांच के पश्चात आवश्यक औषधियों का वितरण भी किया गया। साथ ही श्रमिकों को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले चिकित्सा हितलाभ, नकद हितलाभ, विकलांगता हितलाभ, मातृत्व हितलाभ तथा द्वितीयक एवं तृतीयक चिकित्सा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन रिसाली मरौदा केन्द्र की प्रभारी बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सूर्या वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर किरण, योगिता पटेल, अनुराधा बघेल, मो. तैयुब अंसारी, धनंजय वर्मा एवं हुमन सहित टीम के अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

