० यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय, प्रमुख चौकों पर पुलिस बल तैनात
गरियाबंद, 02 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के राजिम क्षेत्र में 3 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली हनुमान जयंती शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
थाना राजिम क्षेत्र के अंतर्गत शोभायात्रा प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद चौक, पटेलपारा तिराहा, मजार चौक, सुभाष चौक, रेस्ट हाउस, श्यामाचरण चौक, फॉरेस्ट नाका, बस स्टैंड, शिवाजी चौक, गोधर्वनपारा, मस्जिद चौक, हटरी, महामाया मंदिर, केवटपारा और गुड़ी चौक होते हुए पुन: प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने चार पहिया और भारी वाहनों के लिए दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया है।
महासमुंद से रायपुर मागर्: फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से कॉलेज के पीछे वाले रास्ते होते हुए पथर्रा रोड, चौबेबांधा पुल, नवागांव और सोमवारी बाजार होते हुए नवापारा बस स्टैंड से रायपुर की ओर आवागमन।
गरियाबंद से रायपुर मागर्: चौबेबांधा तिराहा, नवागांव पेट्रोल पंप और सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैंड से रायपुर रोड।
रायपुर से महासमुंद मागर्: नवापारा बस स्टैंड से गंज रोड, सोमवारी बाजार पुल, चौबेबांधा पुल होते हुए पथर्रा रोड और फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से महासमुंद की ओर।
रायपुर से गरियाबंद मागर्: नवापारा बस स्टैंड, सोमवारी बाजार, चौबेबांधा पुल होते हुए गरियाबंद की ओर डायवर्ट।
साथ ही हटरी चौक, जामा मस्जिद मार्ग, नयापारा पुल और राजिम लोचन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट चार्ट का पालन करें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सहयोग करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

