दुर्ग, 02 अप्रैल (आरएनएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नयापारा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध अवस्था में नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक थैले में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू (62 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग बताया। आरोपी ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.44 लाख रुपये कीमत का गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और होंडा एक्टिवा 5त्र स्कूटी (क्रमांक ष्टत्र 07 क्च 2400) जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा था। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना पुलिस और वाहन चेकिंग टीम की अहम भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

