दुर्ग, 02 अप्रैल (आरएनएस)। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी समेत कुल ?74,450 की सामग्री जप्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतनाम चौक चबूतरा के पास घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र आडिल (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, नंदिनी खुंदिनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से ?69,450 नगद, एक ओप्पो मोबाइल और 5 सट्टा पट्टी बरामद की।
मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा चला रहा था।
इस कार्रवाई में नंदिनी नगर थाना पुलिस की त्वरित और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

