भिलाई, 02 अप्रैल (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना छावनी क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास की है।
पुलिस को 1 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल (26 वर्ष), निवासी कैम्प-01 भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का उद्देश्य आम लोगों में भय पैदा करना था।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक महताब अहम और नितिन सिंह की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

