रायपुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के गोल बाजार स्थित नरेंद्र बैंगल्स दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी गई पूरी नगदी रकम भी बरामद कर ली गई है।
मामला 5 मार्च 2026 की रात का है, जब अज्ञात आरोपियों ने दुकान में घुसकर काउंटर में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए पार कर दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोल बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन और थाना प्रभारी गोल बाजार निरीक्षक यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दुकान का ही एक कर्मचारी अपने साथी के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम देने में शामिल था।
आरोपियों ने पहले से दुकान की स्थिति, नगदी रखने के स्थान और समय का निरीक्षण कर योजना बनाई थी और फिर रात में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई पूरी रकम सहित 100त्न मशरूका बरामद कर लिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच कर रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

