नई दिल्ली, 02 अप्रैल (आरएनएस)। सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 02 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।
श्री सिंह प्रचालन , मानव संसाधन विकास , सतर्कता और कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग चार दशकों के गहन अनुभव के साथ सेल की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी, जहाँ उन्होंने मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले ‘ब्लूमिंग एंड बिलेट मिलÓ में एक दशक से अधिक समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने कार्मिक और प्रशासन विभाग के कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई लीडरशिप पदों पर कार्य किया है। उन्हें 2022 में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया, जो उनके गहरे डोमेन ज्ञान और मजबूत नेतृत्व कौशल को दर्शाता है।
निदेशक (कार्मिक) के रूप में अपने वर्तमान रोल में, श्री सिंह ने सेल के मानव संसाधन के कायाकल्प का नेतृत्व किया है। उन्होंने कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रोग्रेसिव कार्मिक कल्याण और विकास योजनाओं की शुरुआत की है। उनका नेतृत्व सेल की ‘जन-केंद्रितÓ प्रगति को मजबूत कर रहा है और अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वे संगठन को निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की ओर अग्रसर कर रहे हैं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

