धमतरी, 02 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में ‘सहकारिता से समृद्धिÓ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़कर किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इसी कड़ी में आज कलेक्टर मिश्रा की मौजूदगी में आज ड्रोन तकनीक का सफल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें खेती में ड्रोन के उपयोग की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया। ड्रोन के जरिए कीटनाशक और उर्वरकों के छिड़काव की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष दिखाया गया, जिससे कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक और किफायती कार्य संभव है। इस दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों और संबंधित टीम से तकनीक के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी ली और इसे व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में सीएसी के माध्यम से हर समिति को तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा, ताकि किसानों को आधुनिक संसाधनों का सीधा लाभ मिल सके। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि नई तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। ड्रोन तकनीक से खेती में लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी। हमारा प्रयास है कि धमतरी का हर किसान आधुनिक कृषि से जुड़े और समृद्ध बने।
इस अवसर पर डीआरसीएस, नोडल सीसीबी, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक, सीएससी एसपीएम सुरेन्द्र दास, सीएससी डीएम विनय गिरि तथा ड्रोन तकनीकी टीम के सदस्य वी जी8ले के किसान उपस्थित थे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

