जांजगीर-चांपा 3 अप्रैल (आरएनएस) मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया, 1 अप्रैल 2026 की सुबह जब 70 वर्षीय संतराम साहू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी श्यामबाई साहू का खून से लथपथ शव उनके ही घर में मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं घटनास्थल पहुंचे, साइबर थाना और मुलमुला पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर हर एंगल से जांच शुरू हुई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मुखबिर सक्रिय किए गए और गांव में रात भर कैंप कर हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई गई, जांच में सामने आया कि बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रहते थे और किसी से दुश्मनी नहीं थी, लेकिन घर में पैसे होने की जानकारी पहले से आरोपियों को थी, संदेह की सुई गांव के ही गजेन्द्र पाल दिनकर पर गई जो घटना के बाद से फरार था, साइबर टीम ने तकनीकी आधार पर उसे उसके ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार से पकड़ा, पूछताछ में उसके हाथ की उंगलियों पर गहरे कट के निशान मिले, सख्ती से पूछने पर उसने पूरा राज उगल दिया, उसने बताया कि उसने अपने साथी सुरेन्द्र यादव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी, दोनों ने पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी और मुखौटा लगाया और रात में छत के रास्ते घर में घुसे, लेकिन जैसे ही संतराम साहू जागे और शोर मचाया, सुरेन्द्र यादव ने चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, शोर सुनकर जागी पत्नी श्यामबाई पर गजेन्द्र ने गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई, इसके बाद दोनों ने लूट को अंजाम दिया, सुरेन्द्र ने मृतिका के पैरों से चांदी की पायल निकाली और गजेन्द्र ने गले से सोने की चैन उतार ली, बाहर रेकी कर रहे गजेन्द्र के पिता श्यामरतन दिनकर को चैन सौंप दी गई और तीनों मौके से फरार हो गए, बाद में आरोपी गजेन्द्र ने अपने बड़े भाई विजेन्द्र पाल दिनकर की मदद से मोटरसाइकिल CG 11 AW 0357 से भागकर ससुराल में शरण ली, पुलिस ने एक-एक कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान इस प्रकार है—गजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खपरी थाना मुलमुला, सुरेन्द्र यादव पिता स्व. अमरनाथ यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खपरी थाना मुलमुला (मुख्य साजिशकर्ता), श्यामरतन दिनकर पिता स्व. रामनारायण दिनकर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम खपरी थाना मुलमुला (रेकी व चोरी का सामान छिपाने में शामिल) तथा विजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खपरी थाना मुलमुला (आरोपी को भागने में मदद करने वाला), आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, सोने का हार, चांदी की पायल और मोटरसाइकिल बरामद की गई, आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 61(2), 309(4), 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है, इस पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसने तकनीक और जमीनी सूझबूझ से इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

