रायपुर 3 अप्रैल ( आरएनएस) धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे पर चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया, घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात की है जब ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन को खड़ा कर खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक मौके पर पहुंचा और अपने पास रखे बटनदार चाकू से उसे डराते हुए गाली-गलौज कर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा, प्रार्थी के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, हालात बिगड़ने ही वाले थे कि उसी दौरान थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर प्रार्थी को बचाया, पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, निरीक्षक रमाकांत तिवारी और उनकी टीम ने बिना देर किए आरोपी का पीछा शुरू किया, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क छोड़कर भाग रहा था लेकिन पुलिस ने करीब 3 किलोमीटर तक लगातार पीछा कर आखिरकार उसे दबोच लिया, पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर रजक पिता ललन रजक उम्र 22 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर के रूप में हुई है, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया, आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 धारा 119(1), 118(1), 296, 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी थाना खमतराई में लूट के मामले में जेल जा चुका है और आपराधिक प्रवृत्ति का है, इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई और हाईवे पर मौजूद लोगों की जान बच गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

