(सुकमा)ग्रामीण समृद्धि की ओर बड़ा कदम, सुकमा में शुरू हुआVBGRAM-Gअभियान
०ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा, 125 दिनों के रोजगार और जीपारदर्शिता पर जोर
सुकमा,01जुलाई (आरएनएस)। जिले में बुधवार को शबरी ऑडिटोरियम में विकसित भारत जी राम जी योजना (ङ्कक्चत्रक्र्ररू-त्र) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कलेक्टर अमित कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करते हुए विकसित गांव से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना बताया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि VBGRAM-G-त्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने के साथ ही पात्र परिवारों को 100 से बढ़ाकर 125 दिनों तक रोजगार तथा बेरोजगारी भत्ता जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले मजदूरी दर 262 रुपए था जिसे बढ़ाकर अब 300 रूपये किया गया है। साथ ही जल सुरक्षा एवं जल संवर्धन, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना का विकास, आजीविका संवर्धन तथा बाढ़ प्रबंधन जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों को विशेष महत्व दिए जाने की जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गांवों के समग्र एवं सतत विकास पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के साथ विकास की नई इबारत लिखेगी। इसी कड़ी में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत 2 जुलाई 2026 को सुकमा जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन भी किया जाएगा, जो जिले के विकास अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

