गरियाबंद,1 जुलाई (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में विवाद के बाद एक युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के कुदलीमुड़ा गांव की है। मृतक की पहचान लोकेश कुमार यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एक स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद लोकेश ने कथित तौर पर कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय मृतक शराब के नशे में था। यह भी पता चला है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने डायल-112 पर भी फोन किया था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों और डायल-112 पर की गई कॉल के संबंध में भी जांच जारी है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

