बडगाम (जम्मू कश्मीर),01 जुलाई(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हो गए.
यह हादसा सेंट्रल कश्मीर जिले के नसरुल्लाह पुरा के पास कौनर इलाके में हुआ. पता चला है कि बस बीरवाह से बडगाम जिले की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में कौनर में उसका एक्सीडेंट हो गया.
दुर्घटना का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है. वहीं रिपोर्ट लिखे जाने तक घायल यात्रियों की पहचान भी पता नहीं चल सकी थी. हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत नसरुल्लाह पुरा के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.
उन्होंने घायल यात्रियों को बस से निकालने में अहम भूमिका निभाई. बाद में, इमरजेंसी रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई.
सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिल अस्पताल बडगाम में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की अभी की हालत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. इस बीच, पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि इन दिनों घाटी में बारिश होने की वजह से वाहनों के हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है. इस वजह से प्रशासन के द्वारा समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

