हरिद्वार,01 जुलाई(आरएनएस)। रिश्तेदारी से घर लौटते समय 74 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर रानीपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला हज्जाबान, ज्वालापुर निवासी नाजमीन पत्नी मोहम्मद गुलजार ने शिकायत कर बताया कि उनकी मां फरीदा पत्नी बसरुद्दीन, 31 मई को अपनी बेटी गुड्डो के घर सलेमपुर गई थीं। आरोप है कि 2 जून को सुबह करीब 11 बजे वह सलेमपुर से ज्वालापुर स्थित अपने घर के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार केा पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

