० सामाजिक,सांस्कृतिक एवं संवैधानिक विषयों पर तहसील समाज के साथ हुई महत्वपूर्ण चर्चा
नगरी, 03 अप्रैल (आरएनएस)। धमतरी के अंगार मोती प्रांगण में ध्रुव गोंड समाज की 55 जोड़ों की सामुहिक विवाह की विषय को लेकर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर का तहसील महासचिव नरेश छेदैहा के निज-निवास नगरी में आत्मीय आगमन हुआ। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष शिव नेताम एवं तहसील धमतरी के संचालक शेषनारायण ध्रुव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। विशेष रूप से धमतरी के अंगार मोती प्रांगण में आयोजित होने वाले 55 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के आर्थिक, सामाजिक संगठनात्मक एवं संवैधानिक विषयों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
इस दौरान तहसील समाज के समाजिकजनों ने भी समाजहित में अपनी विचार साझा किए साथ ही संगठन की मजबूती,समाज की परांपरिक रुढिग़त परंपराओं को संरक्षित और भावी योजनाओं पर सहमति व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ठाकुर ने सामूहिक विवाह समारोह में अधिकाधिक सहभागिता का आग्रह किया।
तहसील धमतरी के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक महासभा में शामिल होने हेतु नगरी तहसील समाज को औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।
मौके पर तहसील समाज के संरक्षक दादा परसादीराम चंद्रवंशी,तहसील उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा वित्त सचिव मानिक नेताम सहसचिव पुरन नेताम अंकेक्षक टीकम गंगेश पुर्व सचिव माखन ध्रुव नगरी उपक्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश मरई,महाराज,डी एस ध्रुव सहित अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

