कोण्डागांव,03 अप्रैल 2026/ जिला कोण्डागांव अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से पूर्ति किया जाना है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी में 10 अप्रैल को सुबह 08 बजे से 10 बजे तक एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोरगांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निर्धारित है। रिक्त पदों की संख्या एवं शैक्षणिक अहर्ता, नियम व शर्तें एवं आवेदन प्रारूप सहित इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाईट https://kondagaon.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

