रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सर्व साहू समाज के अध्यक्ष विनय कुमार साहू ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र में धर्मांतरण विधेयक लाकर बहुत अच्छा कार्य किया है। समाज इसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करता है। उक्त कानून लागू होने से अब धर्मांतरित व्यक्ति राज्य शासन की सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएगा। साहू समाज में घर वापसी अभियान भी चलाया जा रहा है इसके तहत रोटी बेटी एवं कफन दफन का कारण बताकर उसे समाज में वापस लाने की समझाईस दी जा रही है। प्रदेश साहू समाज अपने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है जिसके तहत समाज के कमजोर वर्ग के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है साथ ही उसे व्यापार व्यावसाय में भी पैसा उपलब्ध कराया जाता है। आगामी 15 एवं 20 अप्रैल को साहू समाज सामुहिक युवक-युवती का विवाह एक ही छत के नीचे आयोजित कर रहा है। यह विवाह समाजिक विसमताओं एवं दहेज विरोध की कुरूति को मिटाने में समाज का एक छोटा सा प्रयास हैं।
एस.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

