रायपुर,04 अप्रैल (आरएनएस)। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में शासकीय जमीन की कथित अवैध खरीदी-बिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सरपंच, सचिव और उपसरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने एकात्म परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पंचायत के तत्कालीन पदाधिकारियों और कांग्रेस से जुड़े लोगों की मिलीभगत है।उन्होंने बताया कि ग्राम गोढ़ी में पूर्व सरपंच गोपाल धीवर, जो वर्तमान में कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी हैं, पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं और इनके माध्यम से शासकीय जमीन को गैर निवासी के नाम दर्ज कराया गया।भाजपा के अनुसार, प्रगति मिश्रा के नाम करीब 4 एकड़ शासकीय भूमि बिना वैध कब्जे के पंचायत प्रस्ताव के जरिए आवंटित की गई। वहीं मंदिरहसौद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा पर भी 20 वर्षों से कब्जा दिखाकर जमीन आबंटन कराने का आरोप है।इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के महामंत्री प्रवीण सिंह पर भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए गए हैं।डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि इस पूरे मामले में कई आरोपी अभी फरार हैं और कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण दे रही है और इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

