रामानुजगंज,04 अप्रैल (आरएनएस)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘मिशन गांव चलो अभियान के तहत ग्राम मितगई में बूथ एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी शफी अहमद, जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में आरागाही मंडल अंतर्गत ग्राम मितगई में बैठक आयोजित की गई। अतिथियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विभिन्न बूथों एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया।गठित कमेटियों में बूथ क्रमांक 166 से लक्ष्मण मराबी, बूथ क्रमांक 167 से हीरालाल राम, बूथ क्रमांक 168 से जगदेव अगरिया को चयनित किया गया। वहीं पंचायत कमेटी मितगई के अध्यक्ष के रूप में समल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में अजय सोनी, अरुण अग्रवाल, अशोक जायसवाल, व्यासमुनी यादव, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद दुबे, मुमताज अंसारी, कौशल जैसवाल, सनोज दास, प्रेम सागर सिंह, नीरज गुप्ता, मजरुल अंसारी, अनिल गुप्ता, बुद्धदेव पोया, प्रतीक सिंह, अशोक गोंड, अजय गुप्ता, चंदेश्वर कुशवाहा, नौशाद आलम, बंशीधर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

