धमतरी, 04 अप्रैल (आरएनएस)। धमतरी में पुलिस की एक सटीक और समय पर की गई कार्रवाई ने क्रूरता की हद पार कर रहे गौवंश तस्करों की पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया—ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी के ले जाए जा रहे 09 बछड़ों को बचाते हुए पुलिस ने बोलेरो पिकअप समेत दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा और साफ कर दिया कि अब पशुओं पर अत्याचार करने वालों की खैर नहीं।
04 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक सफेद महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक ष्टत्र 04 क्तरु 5867 में गौवंशों को अमानवीय तरीके से भरकर बरबसपुर जिला दुर्ग से मुसुरपुट्टा बाजार सिहावा जिला धमतरी की ओर ले जाया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए ग्राम करेलीबड़ी नंगरा नाला स्थित बजरंग बली मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की, जैसे ही वाहन का दरवाजा खुला अंदर का नजारा चौंकाने वाला था—कुल 09 नग गौवंश जिनमें 07 लाल और 02 सफेद रंग के बछड़े थे, उन्हें बेहद क्रूरता से ठूंसकर भरा गया था, मौके पर चालक अभिलाष कुमार साहू पिता चुरामन साहू उम्र 25 वर्ष और उसका साथी राहुल यादव पिता सुखचंद यादव उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी बरबसपुर थाना रानीतराई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी गौवंश परिवहन और खरीदी-बिक्री से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 55/26 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला कायम कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, कार्रवाई के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन, उसके दस्तावेज सहित सभी 09 गौवंशों को जप्त कर सुरक्षित गौशाला में रखा गया, पूरी कार्रवाई मुखबिर सूचना, त्वरित घेराबंदी, मौके पर जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई के क्रम में अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है, धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता पर प्रभावी रोक लगाई जा सके
०


