बीजापुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। बीजापुर _ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन द्वारा बीजापुर जिले के तिमापुर क्षेत्र में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच विश्वास और विकास की नई किरण जगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा और जनविश्वास को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट आर.एस. जांगिड़ के नेतृत्व में तथा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों—तिमापुर, गुटम, जिदेपारा, नेतराम, मंदिर पारा, नदिपारा सहित अन्य बस्तियों के लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।
इस दौरान ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे फावड़ा, कुल्हाड़ी, बेलचा, हंसिया, कंबल एवं खेल सामग्री क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल किट वितरित की गई। साथ ही पेयजल सुविधा के लिए पानी की टंकी भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिला। सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने तथा सामाजिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व और राष्ट्रीय एकता-अखंडता में नागरिकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और ग्राम सरपंच भी उपस्थित रहे। सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच विश्वास को मजबूत करने में सफल रहा, बल्कि क्षेत्र में विकास और सहयोग की नई उम्मीद भी जगाने वाला साबित हुआ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

