जांजगीर-चांपा, 04 अप्रैल (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवगवां में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से आरोपी हीरालाल केवट (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य प्र.आर. नवीन क्षत्रिय, म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, सुमीत श्रीवास, रोहित साहू एवं संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

