रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां गांजा बिक्री को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम तेलीबांधा इलाके के देवार डेरा में हुई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गांजा बेचने की गतिविधियों को लेकर कुछ लोग विरोध जता रहे थे। इसी सिलसिले में सिख समाज के कुछ लोग समझाइश देने मौके पर पहुंचे थे।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग लाफसिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देवार डेरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। आए दिन विवाद, नशे का कारोबार और आपराधिक घटनाएं सामने आने से लोगों में आक्रोश है।
इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और अवैध नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और लगातार निगरानी की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

