भोपाल,04 अपै्रल (आरएनएस)। गोविंदपुरा इलाके में भेल के खंडहर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
पुलिस के मुताबिक 18 मार्च की रात कुनाल त्रिपाठी और गौरव मीणा खंडहर में पार्टी कर रहे थे। तभी दो बदमाश पहुंचे और चाकू अड़ाकर मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि एक आरोपी ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घबराए युवकों ने बदमाशों को मोबाइल, नकदी के साथ बाइक की चाबी तक दे दी। घटना के बाद वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया गया।
मुख्य आरोपी की पहचान बाणगंगा निवासी सचिन उर्फ बच्चा के रूप में हुई है, जो इलाके में ‘बच्चीÓ नाम से भी जाना जाता है। दूसरा आरोपी मार्टिन है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक सचिन आदतन अपराधी है और श्यामला हिल्स थाने में निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवारा मार्केट से गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल, दस्तावेज और बाइक बरामद कर ली गई है।

