भोपाल,04 अपै्रल (आरएनएस)। चूना भट्?टी थाना क्षेत्र के बाबा नगर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस अब अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना 2 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनू मीणा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसका क्षेत्र में विवादित व्यवहार रहा है। इसी बीच दीपक के परिवार के साथ गाली-गलौज और धमकी का विवाद हुआ।
इसके बाद हालात बिगड़े और मामला थाने तक पहुंचा। हेड कॉन्स्टेबल संग रतन ने बताया कि सोनू मीणा के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते उस पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एहतियातन दोनों पक्षों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। दीपक वाल्मीकि का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
वायरल वीडियो में कई लोग हाथों में डंडे-पाइप लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है और पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वीडियो में दिख रहे समूह द्वारा मारपीट की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और वे समझाने के लिए पहुंचे थे। इस बीच इलाके में वाहन तोडफ़ोड़ की एक अन्य घटना भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने उसे अलग मामला बताया है। उस घटना का इस विवाद से सीधा संबंध नहीं पाया गया है।

