दतिया,04 अपै्रल (आरएनएस)।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश अनुसार आज शनिवार को दतिया जिले के ग्राम रोहेरा में दोपहर में हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का तहसीलदार द्वारा तत्काल मोके पर पहुचकर सर्वेक्षण किया गया।
कलेक्टर वानखड़े ने ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही तत्काल तहसीलदार एवं कृषि विभाग की टीमों को सर्वेक्षण के निर्देश दिए। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया, जिसमें नुकसान का प्रतिशत, प्रभावित किसानों की संख्या एवं क्षेत्रफल का ब्योरा दर्ज किया गया। यह सर्वेक्षण राज्य सरकार की फसल बीमा योजना (क्रक्चष्ट-6.4) के तहत मुआवजा वितरण के लिए आधारभूत होगा।

