जांजगीर-चांपा, 05 अप्रैल (आरएनएस)। कृष्णा हुंडई में सेल्समैन का काम करने वाले युवक ने थाने पहुंचकर रुपए लूटने की शिकायत की थी। घटना सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। पूछताछ में युवक बार-बार बयान बदलने लगा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने झूठी रिपोर्ट लिखाने की बात कबूल कर ली। कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल ने बताया कि बिलासपुर निवासी प्रयांश देवांगन कलेक्शन का काम करता है। वह 4 लाख 50 हजार रुपए लेकर जा रहा था और रास्ते में लूट की झूठी कहानी गढ़ी। बाद में उसने बताया कि पैसे खुद खर्च कर दिए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

