बिलासपुर/कोनी, 05 अप्रैल (आरएनएस)। कोनी थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना अटल आवास निरतु की है, जहां निवासी मोहम्मद आजाद के घर चोरी हुई। पीडि़त के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी हुमा फिरदोष के साथ पारिवारिक शादी में चिरमिरी गए थे। घर में अलमारी बंद कर ताला लगाया गया था। 3 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे में बाहर से ताला बंद था, लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी। छोटे बच्चे को गेट के ऊपर से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था और कमरे की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नगद, सोने का नथ, अंगूठी, तीन बिछिया, चांदी की पायल और ब्रेसलेट समेत कुल करीब 65 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

