भोपाल 5 अप्रैल (आरएनएस)। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने रविवार को वार्ड 29 के अंतर्गत शबरी नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे, क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता का विकास हो उनकी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो यही हमारा लक्ष्य है, क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर हम कई बड़ी विकास योजनाओं पर भी कार्य कर रहे हैं, निकट भविष्य में कई बड़ी योजनाओं के द्वारा भी क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण, राजेंद्र राठौड़, अजय पांडे, सक्कू महावर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

