0-30 से अधिक अधिकारी बनाए गए पर्यवेक्षक
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के अवकाश पर जाने के कारण अब कलेक्टर, एसपी सहित सीईओ की ट्रांसफर लिस्ट रूक गई है। प्रशासनिक सर्जरी को लेकर सभी अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी में चुनाव होने के कारण प्रदेश के अधिक से अधिक अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। जिसके कारण फिलहाल प्रशासनिक सर्जरी को रोक दिया गया है। बताया जाता है कि राज्य में बड़ी संख्या में कलेक्टर व एसपी अपना-अपना बोरिया बिस्तर बांधकर बैठे हुए हैं,कब उन्हें बाहर जाना पड़े। लेकिन अभी तक कोई ट्रांसफर लिस्ट जारी नहीं हुई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव भी इस समय प्रदेश के बाहर गए हुए हैं। जिसके कारण फिलहाल यह लिस्ट रोक दी गई है।
बताया जाता है कि ट्रांसफर की भनक लगते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी मुख्यमंत्री के सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं। जिसके कारण यहां पर अब मंत्रालय में हड़कंप मची हुई है।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

