0 मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण
0 अटल को किया याद
0 महापुरूषों को किया नमन
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में आज भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारीबाजपेयी को याद किया।
भाजपा कार्यालय के कार्यालय मंत्री अशोक बजाज से मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे उन्हें भाजपा का झंडा फहराया और वहां पर दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य नेताओं के मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठित होने का आह्वान किया और कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने इस पार्टी की स्थापना की थी। पत्रकारों से भी बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सुसंगठित ढंग से काम कर रही है। अमित जोगी को कारावास होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देर से जग्गी परिवार को न्याय मिला।
प्रदेश के राजधानी रायपुर सहित सभी स्थानों पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के आदर्शों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

