0 श्रीनिवास राव को एक्सटेशन देने की तैयारी
0 अरूण पाण्डेय, ओपी यादव प्रमुख दावेदार
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के मुखिया की तलाश की कवायद तेज हो गई है। वर्तमान पीसीसीएफ श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं। इसलिए उनके स्थान पर नए मुखिया की तलाश तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के पीसीसीएफ और हेड के मुखिया श्रीनिवास राव ढाई साल से इस पद पर बने हुए हैं। इस समय वे अपने एक्सटेंशन को लेकर अच्छे खासे सक्रिय हो गए हैं। बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश के मुखिया के करीबी माने जाते हैं जिसके चलते उन्हें एक्सटेंशन मिल सकता है।
माटी पुत्र अरूण पाण्डेय सशक्त दावेदार
वन विभाग में इस समय अरूण पाण्डेय सबसे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी हैं, वे सबसे प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा ओपी यादव अम्बिकापुर के रहने वालें हैं। दोनों माटी पुत्र हैं, अब देखना है कि इस दोनों का भाग्य कितना साथ देता है। श्रीनिवास राव ने सरकार के इशारे पर कई अहम फैसले लिए हैं। इसलिए अब उन्हें एक्सटेशन देने की तैयारी चल रही है।
राजस्व आयुक कावरे की विदाई भी 31 को
रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कांवरे इसी महिने रिटायर्ड हो रहे हैं, इसलिए सरकार को शीर्घ की प्रशासनिक सर्जरी करना होगा। इसके चलते यहां पर नए कमिश्नर की तलाश शुरू हो गई है। बताया जाता है कि वर्तमान में पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। जिसके चलते यहां फिलहाल कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं हो पाएगा।
पीएचई में भी नए मुखिया बने मरकाम
लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में भी नए मुखिया की तलाश की जा रही है। वर्तमान प्रमुख अभियंता रिटायर्ड हो गए हैं, जिसके स्थान पर नए की तलाश की जा रही है। मरकाम को नया कार्यवाहक प्रमुख अभियंता बनाया गया है। ज्ञात रहे कि पीएचई में पिछले कई वर्षों से कार्यवाहक प्रमुख अभियंता से काम कराया जा रहा है। वहीं लोकनिर्माण में भी कार्यवाहक प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी से काम चला रहे हैं, वे भी काफी विवादास्पद हैं।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

