जगदलपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। मुखबीर से सूचना मिला कि दो 20-25 साल का व्यक्ति होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से जगदलपुर आने के लिए निकले हैं जो अपने संयुक्त कब्जे में एक लाल रंग का बैग रखे हैं। जिसके अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर जगदलपुर आ रहे हैं। सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास पहुँच कर द्वष्श्च लगाकर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किये संदेही वाहन आने से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा तथा 2 बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा का रहने वाला बताये जिसके तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा दो पैकेट में कुल 3.348 द्मद्द कुल किमती 1,67,400 रु बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

