रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से बंद छात्रसंघ चुनावों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। संगठन ने राजधानी के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय—का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग उठाई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आंदोलन सबसे अधिक उग्र देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया।
NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों की आवाज दब रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रहितों की रक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कुछ स्थानों पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। हालांकि, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों का आंदोलन जारी है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

