जांजगीर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक शाला के शिक्षक को छात्रा के साथ कथित दुव्र्यवहार और अशोभनीय हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खिसोरा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे पर छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

