0 हुए विविध आयोजन
बलरामपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 47 वें स्थापना दिवस मनाया गया। एवं ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंगसाय जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित मल्यार्पण कर उन्हें याद कर नमन किया गया। स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा की राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं है। भाजपा जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने भाजपा स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को आत्मसात कर अंत्योदय के ध्येय और सेवा, सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ माँ भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ व परिश्रमी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कर्मशील है।
आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता बंशीधर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह,जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री गुरुदेव सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
0

