भोपाल 6 अप्रैल (आरएनएस)।संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला अंतर्गत शहरी गैस वितरण (सीजीडी) के बुनियादी ढांचे के विकास संबंध में आवश्यक गतिविधियों को गति देने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थित में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी 2025 के अंतर्गत भोपाल जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के अंतर्गत घरेलू उपयोग हेतु औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में पाइप लाइन के माध्यम से नेचुरल गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पीएनजी स्टेशन के माध्यम से वाहनों में ईंधन के रूप में पीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा के त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक अनुमति कलेक्टर के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम सीजीडी पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सभी विभागों की अनुमतियां आवश्यक दस्तावेज के साथ अप्लाई करने पर 24 घंटे में अनुमति जारी हो जाएगी।
भोपाल जिले में लगभग 25000 से अधिक डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शन है इसके साथ ही कंपनी के द्वारा लगभग 42000 घरों के आस पास की अलग अलग कालोनियों को पाइपलाइन के माध्यम कवर्ड हैं। इन घरों में अगले 3 महीने में 70 से 75000 घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।
बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा बताया गया कि भोपाल में 8000 घरों में घरेलू कनेक्शन के माध्यम से प्राकृतिक गैस आपूर्ति की जा रही है इसके साथ ही 42000 ऐसे घर हैं जो तत्काल प्रभाव से आवेदन करने पर आवश्यक पीएनजी कनेक्शन का इंस्टालेशन कर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकता है अत: ऐसे सभी नागरिक जिनके घरों के आसपास पीएनजी गैस लाइन है वह सभी इसका लाभ ले सकते हैं। और एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में आ रहीं दिक्कतों से बच सकते हैं।
बैठक में एडीएम भोपाल सुमित पांडे,अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, संयुक्त आयुक्त विकास भोपाल संभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के चंद्रभान सिंह जादौन नगर निगम, वन विभाग, टीएसपी , एमपीईबी, थिंक गैस सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

