भोपाल 6 अप्रैल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त षिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से सब्जी की दुकानें, गन्ने की चरखी, भवन निर्माण सामग्री, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, ट्रक की बाडी, आवागमन में बाधक लोडिंग ट्रक व चार पहिया वाहन आदि को हटाया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए भदभदा चौराहे से सैर सपाटा तक 11 दुकानों को जेसीबी में माध्यम से तोड़ा साथ ही जिला प्रशासन की एक अन्य कार्यवाही में सहयोग करते हुए प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्मार्ट सिटी के प्लाट पर 07 जर्जर मकानों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को कोलार चूना भट्टी, सर्वधर्म, फाईन एवेन्यू, सलैया, दानिष चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, नीलबड़ महारानी लक्ष्मीबाई काम्पलेक्स, कमला पार्क पेट्रोल पंप, 10 नम्बर, एम.पी. नगर जोन-1, साकेत नगर, मिनाल गेट नं0-1, आजाद मार्केट, पुराना कबाडख़ाना, करोंद रतन कालोनी, करोंद हरी मजार हाउसिंग बोर्ड, लालघाटी रामा नगर कालोनी, बैरागढ़ पंजाब नेषनल बैंक, लाउखेड़ी, इन्द्रा नगर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कमला पार्क पेट्रोल टैंक के सामने सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 10 दो पहिया वाहन एवं 02 चार पहिया वाहन, करोद रतन कालोनी ग्राउंड से 10 ट्रक की बाडियां, 10 लोडिंग 407 वाहन व 10 अन्य चार पहिया वाहन तथा हरी मजार हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से 10 चार पहिया वाहनों को हटाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने बैरागढ़ लाउखेड़ी सर्विस मार्ग पर अवैध रूप से रखी रेत, गिट्टी हटवाई तथा 10 नंबर मार्केट क्षेत्र से अवैध रूप से लगी 02 गन्ने की चरखियां के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, पान पार्लर, काउंटर, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि भी हटाये और आवागमन को सुगम बनाया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए भदभदा चौराहे से सैर सपाटा तक 11 दुकानों को जेसीबी में माध्यम से तोड़ा साथ ही जिला प्रशासन की एक अन्य कार्यवाही में सहयोग करते हुए प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्मार्ट सिटी के प्लाट पर 07 जर्जर मकानों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा।

