निर्मल विधालय में होंगे मुकाबले, आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 7अप्रैल (आरएनएस)
दी चेस नेशन द्वारा शहर में 19 अप्रैल को निर्मल विद्यालय में चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले व आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, जबकि पहला राउंड 9:30 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट 10+5 टाइम कंट्रोल और स्विस सिस्टम (7/8/9 राउंड) के आधार पर खेला जाएगा।
आयोजन की खास बात ₹34,800 का आकर्षक कैश प्राइज पूल है। प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,500,तीसरा पुरस्कार 5,100 और चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को ₹1,000 एवं सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
विशेष श्रेणियों में बेस्ट फीमेल ओपन ₹1,000, अंडर 11 एवं अंडर-15 बेस्ट फीमेल और मेल ₹1,000 के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं,
प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क ₹600 रखा गया है। तपंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। आयोजन टीम में अनन्य मिगलानी,उमर रिजवी एवं अनन्य पांडेय सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

