सिरसा 7 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा आयोजित की गई महिला सेना पुलिस अग्रिवीर भर्ती का परिणाम घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्माीडोटएनआईसीडोटइन पर अपलोड कर दी गई है। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने बताया कि अगले चरण में सभी चयनित उम्मीदवारों को 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में रिपोर्ट करनी होगी। सभी चयनित अभ्यर्थी अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स (मूल प्रमाण पत्र) साथ लेकर आएं। इसके अलावा उम्मीदवारों को वह मोबाइल नंबर भी साथ लाना अनिवार्य है जो उनके आधार कार्ड से लिंक है। भर्ती कार्यालय ने सभी सफल उम्मीदवारों को समय पर पहुँचने की सलाह दी है ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

