सिरसा 21 मई (आरएनएस)। गांव भंबूर में पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता डा. अपूर्वा सिंह एमओ ने की। इस मीटिंग में एचडब्ल्यूसी से स्टाफ आंचल सीएचओ, गोविंद कुमार एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम कविता रानी, सीएचओ सोनिया, एलएचवी सुखदेव, दर्शना आशा कोर्डिनेटर व आशा वर्कर्स के साथ-साथ गांव के सरपंच, पंचायत मैंबर, आरएमपी डॉक्टर, एएनसी, सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा महिलाओं ने भाग लिया। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कभी लिंगानुपात में अव्वल रहने वाला सिरसा आज लिंगानुपात में लगातार पिछड़ता जा रहा है। गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सभी ने संकल्प लिया कि वे लिंगानुपात में सिरसा को फिर से नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

