10 जुलाई (आरएनएस ) । उपायुक्त, सिरसा के मार्गदर्शन एवं निदेर्शानुसार तथा सिविल सर्जन, सिरसा के निर्देशन में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोड़ी में नशामुक्ति जागरूकता एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन डा. आशा जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में नशे से संबंधित समस्याओं से पीडि़त कुल 25 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार मनोचिकित्सक डा. अवतार सिंह के द्वारा किया गया। सभी मरीजों की को परामर्श क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट कृतिका सैनी के द्वारा दिया गया। सभी मरीजों की आवश्यक रक्त जांच करवाई गई तथा चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक मरीज को 7 दिनों की नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को नशे के दुष्प्रभावों, उपचार की आवश्यकता तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए विस्तृत परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशे की लत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसका समय पर उपचार एवं नियमित परामर्श के माध्यम से सफलतापूर्वक समाधान संभव है। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग दें। मरीजों के उपचार की निरंतरता बनाए रखने एवं उनकी प्रगति की समीक्षा हेतु फॉलो-अप नशामुक्ति उपचार शिविर 17 जुलाई 2026 को पुन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोड़ी में आयोजित किया जाएगा। सभी पंजीकृत मरीजों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना फॉलो-अप उपचार एवं परामर्श लेने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग, सिरसा ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो वह नि:संकोच विभाग द्वारा संचालित नशामुक्ति सेवाओं का लाभ उठाए। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर भी 24 घंटे नि:शुल्क एवं गोपनीय परामर्श उपलब्ध है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सरपंच एवं नशा मुक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
सिरसा 10 जुलाई फोटो:07
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

