10 जुलाई (आरएनएस )।्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाजसेवी कमांडो बादल पूनिया व संदीप सोनी ने संयुक्त रूप से अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण अभियान आरंभ किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने करीब एक हजार पौधे रोपित करने के अपने लक्ष्य के तहत महाराणा प्रताप चौक से लेकर हुडा सेक्टर को जाने वाली मार्ग के बीचोंबीच फूलों व फलों के पौधे रोपित किए। इस दौरान रोपित किए गए पौधों को नियमित रूप से पानी आदि देकर उनके संरक्षण की दिशा में भी उन्होंने संकल्प लिया और पूरी तत्परता से इस कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान कमांडो बादल पूनिया ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे भी इस मानसून सीजन में कम से कम 1000 पौधों का अपना लक्ष्य तय करें और इस दिशा में तेजी से अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने से भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण उपहार में दिया जा सकेगा। कमांडो पूनिया ने कहा कि प्रत्येक जन को ज़रूरत और अति-उपभोगके बीच संतुलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पास जो भी है, उसे ही बेहतर बनाना चाहिए। वहीं आमजन ने भी कमांडो बादल पूनिया व संदीप सोनी के इस जनहितैषी अभियान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

