दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा पिछले महीने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 27 दिन बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है और इसने दुनियाभर में करीब 90.37 करोड़ रुपये की ताजा कमाई कर ली है। फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद हैं। निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना धीरे धीरे जारी किया है, जो अब यूट्यूब पर मौजूद है। इसका फिल्मांकन फिल्म के सभी कलाकारों पर हुआ है।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में, नसीरुद्दीन ऐसे किरदार में हैं जो भारत विभाजन के कारण अपनी प्रेमिका से दूर हो गए थे। इस गम में उनकी याददाश्त चली गई। धीरे धीरे गाना उनके इसी संघर्ष और खोई यादों को दर्शाता है, जिसे फहीम अब्दुल्ला और शिल्पा राव ने आवाज दी है। इसमें उनका साथ अंतरा नंदी और हीर ने दिया है। गाने के भावुक बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि एआर रहमान का संगीत है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

