मिल एक्टर थलापति विजय इन दिनों फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, तमिलनाडु के सीएम विजय जोसेफ पिछले 7 महीनों से ही अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. मूवी सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी. इसे पहले जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाना था लेकिन इसे सर्टिफिकेशन बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद अब फैंस का ये 7 महीनों का इंतजार खत्म हो गया है.
तमिलनाडु सीएम थलापति विजय सीएम बनने से पहले अपनी आखिरी फिल्म के तौर पर वो अपने फैंस को इस फिल्म को एक गिफ्ट के तौर पर सौंपना चाहते थे लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन सीएम बनने के बाद अब उनकी इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली और इसकी रिलीज डेट भी तय हो गई है.
थलापति विजय की फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके बाद अब इसे दर्शक अगर फैमिली और बच्चों के साथ देखने का प्लान कर रहे हैं तो वो इसे नहीं दे पाएंगे. फिल्म को ए सर्टिफिकेशन मिलने की वजह से इसे केवल 18 साल की उम्र से ज्यादा के बच्चे ही थिएटर में देख पाएंगे.
गौरतलब है कि सीएम विजय जोसेफ की फिल्म जन नायकन के सर्टिफिकेशन की लड़ाई कोर्ट तक में चली थी. मेकर्स ने पूरे विवाद को लेकर मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां पर सिंगल जज की बेंच ने फिल्म को तुरंत यू/ए 16+ सर्टिफिकेट देने की घोषणा की थी. हालांकि बाद में इस फैसले को भी बदल दिया गया था. फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था. मेकर्स ने फिल्म पर लगी रोक को हटाने की अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को इस मसले को जल्द सुलझाने का आदेश दिया था.
इतना ही नहीं, विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक का भी मामला सामने आ चुका है. करीब 1.2 करोड़ लोगों द्वारा इसे गैरकानूनी ढंग से डाउनलोड किया था. इसका फेक सेंसर सर्टिफिकेट भी सामने आया था. हालांकि, जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली तो उस समय कयास लगाए गए कि अब इसकी रिलीज देरी नहीं होगी और अब इस फिल्म रिलीज का समय भी आ गया.
जन नायकन की रिलीज की बात की जाए तो फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हो चुकी है. कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर यॉर्क सिनेमाज ने बुधवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया था. इसमें जानकारी दी गई थी कि इसे 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

