अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के परामर्श पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉक्टर रामशीष राय ने अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत हंसेपुर ( लीलापुर ) निवासी चौधरी राम सिंह पटेल को पार्टी के प्रतिनिष्ठा एवं कार्य करने की क्षमता को देखते हुए दूसरी बार अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है पटेल को दूसरी बार क्षेत्रीय बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई पटेल हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते देखे जा रहे है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

