-राष्ट्रवादी नौजवान सभा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मिल्कीपुर अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। मिल्कीपुर क्षेत्र में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं एक ही स्थान पर स्थापित कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में अनुराग सिंह ने कहा कि शहीदों और महापुरुषों के विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मांग की कि भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, वल्लभभाई पटेल तथा अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाएं मिल्कीपुर में एक साथ एक ही स्थान पर स्थापित की जाएं। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होगी और वे इन महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन महापुरुषों और शहीदों का देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। यदि इनकी प्रतिमाएं एक स्थान पर स्थापित होती हैं, तो यह स्थान युवाओं के लिए एक प्रेरणास्थल के रूप में विकसित हो सकता है, जिससे समाज को नई दिशा और दशा मिलेगी। इस दौरान अधिवक्ता उत्तम मिश्रा, श्याम कुमार यादव और पवन शुक्ला सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

