-सहयोगी दलों को हर स्तर पर पूरा समर्थन दिया जाएगा : राधेश्याम त्यागी
अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। अपना दल (एस) की जिला इकाई अयोध्या की मासिक बैठक रायबरेली रोड स्थित साहू पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनडीए के घटक दल भारतीय जनता पार्टी के नव-निवर्तमान जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी उपस्थित रहे।बैठक में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने राधे श्याम त्यागी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। अपने स्वागत से अभिभूत त्यागी ने कहा कि सहयोगी दलों को हर स्तर पर पूरा समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जायेगा।उन्होंने अपने संबोधन में पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें वह समय आज भी याद है जब उन्होंने सोनेलाल पटेल के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत के समय काम किया था । उनकी कार्यशैली से वह हमेशा प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। बैठक के अंत में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा गवास ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर महीने इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन की मजबूती का प्रमाण है और आज की उपस्थिति विशेष रूप से उत्साहजनक रही।इस अवसर पर प्रदेश सचिव वंश राज पटेल,प्रदेश सचिव व्यापार मच नरेंद्र वर्मा, रजत राम पटेल किसान मंच प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष विधि मंच राम प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला अध्यक्ष छात्र मंच अनिल चौधरी, जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच राजू, जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच डाक्टर एमपी वर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच रवि वर्मा आदि सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

