अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कराटे टीम के 9 खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। असम के डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय की कराटे पुरुष टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इसी रिकॉर्ड के बल पर 9 खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अवध विश्वविद्यालय की कराटे टीम के साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कराटे खेल में गतिशीलता, स्फूर्ति के साथ शारीरिक समन्वय से सफलता प्राप्त होती है, जिसे विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने प्रदर्शित कर सिद्ध किया है। विश्वविद्यालय उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगा। टीम के साथ टीम कोच रवि शंकर एवं मैनेजर कीर्ति द्विवेदी है । व्यक्तिगत स्पर्धा में आदित्य रावत (50 किग्रा), चंदन कुमार (55 किग्रा), विपुल शर्मा (67 किग्रा) नित्यानंद पासवान 84 केजी तथा काटा स्पर्धा में कमलेश ने शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई किया। वहीं टीम कुमिते में चंदन कुमार, आशीष कुमार, विपुल शर्मा, विवेक, अभय सिंह एवं मोहम्मद अयान खान ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी का आयोजन भी असम राज्य की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में होगा। क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो.हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को नॉर्थ ईस्ट ज़ोन चैंपियनशिप में सफलता हासिल करने एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्री. नीलम पाठक, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस. एस.मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य में प्रो. दानपति त्रिपाठी, प्रो. अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह,, महामंत्री राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, प्रो.संतोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ.अनुराग पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. वेद प्रकाश वेदी, डॉ. संतलाल, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. कपिल कुमार राणा,जिला कराटे सचिव हरिओम शर्मा,शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

