-Óएक युद्ध नशे के विरुद्धÓ के तहत व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् प्रसार शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम Óएक युद्ध नशे के विरुद्धÓ के तहत व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के के वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. फर्रुख जमाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार ने किया। सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि नशा एक राष्ट्रीय स्तर की गंभीर समस्या बन चुका है। 2019 के आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 10 करोड लोग नशे की चपेट में है। इसमें लगभग 1.5 करोड़ बच्चे नशे की लत के शिकार बन चुके हैं। नशा मुक्ति अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार व्यापक मुहिम के तहत नशा मुक्त समाज के निर्माण पर कार्य कर रही है। नशा मुक्त समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यह एक सामूहिक आंदोलन है। समाज स्वस्थ राष्ट्र स्वस्थ के तहत राष्ट्र निर्माण के भागीदार बने। प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आसपास किसी को भी इस दलदल में गिरने नहीं देंगे। याद रखें, आपकी एक कोशिश किसी का उजड़ता हुआ घर बचा सकती है। नशे को छोड़ो, जीवन को जोड़ो। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से बचना है, विकसित भारत के लिए योग ध्यान और प्राणायाम की ओर अग्रसर हो।
प्रो. केके वर्मा ने कहा कि चरित्र ही मनुष्य का आईना है स्वामी विवेकानंद के इस कथन के साथ युवाओं को अपने जीवन में नशे से दूर रहना है क्योंकि मादक द्रव्य अचार्य विचार और व्यवहार में परिवर्तन ला देते हैं। शिक्षा का अभाव भी नशे की ओर ले जाता है इसलिए युवाओं को जागरुक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार शर्मा ने किया। डॉ. शिवांश कुमार ने नशा मुक्त समाज के लिए उपस्थित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अवध नारायण, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. शशि सिंह, डॉ. नीलम सिंह, रत्नेश कुमार यादव, शालिनी पांडेय, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. प्रतीक रंजन तिवारी, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. सविता, कपिल कुमार, विनीता मोटवानी, अमन विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

